वास्तुशास्त्र के हिसाब से घर में धातु का कछुआ

|


overview

घर में जरूर रखें ये एक चीज, बनी रहेगी पॉजिटिव एनर्जी  वास्तुशास्त्र के हिसाब से घर में धातु का कछुआ (लोहे, तांबे, सोने या चांदी जैसी धातुओं से बने) रखना बहुत शुभ माना जाता है। सोने चांदी या अन्य किसी रत्न से बना कछुआ सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। किन्तु अगर ये उपलब्ध नही है। तो आप स्फ़टिक रत्न का कछुआ उपयोग में ला सकते है। स्फ़टिक पंचमुखी ब्रह्मा का रूप है। ओर ये रत्न माता लक्ष्मी को अति प्रिय है। चूंकि कछुए को भगवान विष्णु का स्वरूप माना जाता है। मान्यता है कि भगवान विष्णु ने कछुए का रूप धारण कर समुद्र मंथन के समय मंद्रांचल पर्वत को अपने कवच पर थामा था। कहा जाता है। कि जहां कछुआ होता है।  वहां लक्ष्मी का आगमन होता है। कछुआ रखने से घर और ऑफिस में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।  किसी भी धातु का कछुआ रखते समय दिशा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। किन्तु स्फ़टिक का कछुआ आप किसी भी दिशा में स्थापित करे आप को आशाजनक परिणाम प्राप्त होते है। किन्तु एक बात का ध्यान अवश्य रखे कि हमेशा कछुआ रखते समय उसके नीचे एक प्लेट जिसमे पानी भरा हुआ हो हमेशा रखना चाहिए। आइए जानते हैं। घर में कछुआ रखने से क्या लाभ होते हैं। और इसे किस प्रकार से रखना चाहिये। माना जाता है। कि कछुआ रखने से धन की प्राप्ति होती है। जिसको धन संबंधी परेशानी हो तो उसे कछुआ रखने से लाभ होगा । यदि किसी को धन संबंधी परेशानी हो, तो उसे स्फ़टिक वाला कछुआ लाना चाहिए. घर में कछुआ रखने से परिवार के लोगों की उम्र लंबी होती है। साथ ही कई बीमारियों से दूर रहते हैं। कछुए को हमेशा इस प्रकार रखे कि उसका मुह हमेशा हमारे घर की तरफ हो। स्फ़टिक का कछुआ बहुत शुभ माना जाता है। इसलिए कहा जाता है। कि इसे पास रखने से नौकरी और परीक्षा में सफलता प्राप्त होती है। घर में मौजूद स्फ़टिक कछुआ आपको और आपके परिवार को नजर लगने से बचाता है। घर में स्फ़टिक कछुआ रखने से परिवार के सदस्यों के बीच में सुख- शांति बनी रहती है। बच्चो की पढ़ाई कर की टेबल पर आप अगर रखना चाहते है। तो कछुए का सिर बच्चो की तरफ होना चाहिए। नया व्यापार शुरू करते समय अपनी दुकान या ऑफिस में स्फ़टिक का कछुआ रखना बहुत शुभ माना जाता है। इससे व्यापार में धन की कभी कमी नही रहती बस इस बात का विशेष ध्यान रखे कि जहां भी आप कछुआ रखते है। उसका मुह आपकी तरफ होना चाहिए ।. स्फ़टिक का कछुआ घर में रखने से जीवन में ऊर्जा का प्रवाह एक समान होने से स्थिरता बनी रहती है। और उतार-चढ़ाव कम आते हैं। फेंगशुई में वस्तुओं को सही दिशा में रखने के खास निर्देश हैं। तभी इनका पूरा लाभ मिलता है। उदाहरण के तौर पर, अगर आप फेंगशुई कछुए को गलत ढंग से रखते हैं। तो इससे फायदे की जगह नुकसान हो जाएगा. आप अपनी निजी जिंदगी में ऊर्जा का अभाव महसूस करने लगेंगे इसलिए कछुए को गलत दिशा में रखने से होने वाले बुरे प्रभावों से बचने के लिए हमें कछुआ रखने की सही दिशा जरूर पता होनी चाहिए। किन्तु स्फ़टिक का कछुआ घर मे आप अपनी सहूलियत के हिसाब से रख सकते है जिसका पूरा प्रभाव आपको प्राप्त होता है। स्थापित करने से धनसम्पत्ति की आवक बढ़ जाती है । ग्रहक्लेश समाप्त होने लगते है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कछुआ भगवान विष्णु का स्वरूप है। हमारी भारतीय संस्कृति में आप जहां भी कोई पुरातन इमारत किले या तालाब सरोवर मंदिर आदि देखेंगे वहाँ आपको कछुए की आकृति अवश्य नजर आएगी ये आकृति वस्तु के अनुसार उस जगह पर सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करने के लिए बनवाई जाती थी।  घर हो या ऑफिस, सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए चीजों को सही जगह पर रखना बहुत जरूरी है। याद रखें फेंग शुई में कछुए को संरक्षक (गार्जियन) माना जाता है। क्योंकि यह चार दिव्य जीवों में से एक माना जाता है। काले रंग का कछुआ उत्तर दिशा, ग्रीन ड्रैगन पूर्व दिशा, रेड फिनिक्स को दक्षिण दिशा, सफेद चीते को पश्चिम दिशा मिली है। फेंगशुई के अनुसार ये चारों किसी भी शख्स की जिंदगी में ऊर्जा को नियंत्रित करते हैं। किन्तु अगर आप स्फ़टिक का कछुआ घर मे स्थापित करते है। तो इसके सकारात्मक परिणाम आपको प्राप्त होते है।

ॐ रां रामाय नमः
श्रीराम ज्योतिष सदन
भारतीय वैदिक ज्योतिष और नवग्रह रत्न एवं मंत्र यंत्र तंत्र परामर्शदाता
पंडित आशु बहुगुणा
मोबाइल नं- 9760924411
https://shriramjyotishsadan.in/Default.aspx https://youtube.com/@AstroAshuPandit?si=BA4arcEU5om86yvR

Send Request For Purchase This Product