चामुंडा मातृका देवी पूजा

चामुंडा मातृका देवी पूजा

सात देवियों के लिए सप्तमातृका शब्द का प्रयोग किया गया है। ये सभी सप्तमातृका अपने आप में ही पूर्ण है। यह सभी सात माताएं बहुत दयालु है। और अपने भक्तो पर विशेष कृपा दृष्टि रखती है। माँ के इन्ही विख्यात रूपों में से एक ऐसा रूप है चामुंडा जिससे सब डरते है। लेकिन ऐसा कहा जाता है। की माँ चामुंडा अपने भक्तो के लिए बहुत दयालु है। चामुंडा मातृका पूजा द्वारा प्रसन्न कर आप माँ चामुंडा का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते है।

जाने माँ चामुंडा कौन है ?

देवी चामुंडा सप्तमातृकाओं की एक शक्ति है।

चामुंडा मातृका को चामुंडी, चामुंडेश्वरी या चर्चिका के नाम से भी पुकारा जाता है।

माँ चामुंडा मुख्य योगिनियो में से एक है, जो एक तांत्रिक देवियों का समूह है साथ ही जो देवी दुर्गा के परिचर हैं।

चामुंडा नाम चंदा और मुंडा को मिला कर बना है जिनका वध देवी चामुंडा ने किया था ।

चामुंडा मातृका पूजा के लाभ -

चामुंडा माँ की कृपा सदैव आप पर बनी रहती है।

चामुंडा मातृका पूजा से आपको आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है।

इस पूजा द्वारा माँ हर प्रकार के काले जादू को नष्ट कर देती है।

चामुंडा मातृका पूजा की मदद से आपका मान-सम्मान दिन प्रतिदिन बढ़ता है।

चामुंडा मातृका पूजा द्वारा आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है।

दष्टत्रला क्षीण देहा च गात्र कर्षणा भी मृद्ड़नी

दिग-बहुक्षम कुशिसा मुसलन चक्र म मार्गाणुम।।

अंकुशा बिभर्ति खड्गम् दक्षिणेस्वताः

खेतासा धनुर दंडम कुठारम चलति बिभर्ति ।।

चामुण्डा प्रेतगा रक्ता बिक्रातस्याही भूषणतः

द्विभुजा प्राकटर्य कृतिका कार्या मनुइन्त्रा ।।

(रूपमन्ड़ना)

चामुंडा को चामुंडी और चर्चिका के नाम से भी जाना जाता है। वह देवी चंडी की शक्ति है। देवी महात्म्य में उन्हें काली का प्रतिरूप माना हैं क्योंकि उनका स्वरूप और आदत चामुंडा के समान है। और काली को चामुंडा के रूप में तब माना जाता है। जब वह चंड़ और मुंड को वध कर देती है।

वह मातृका-समूह में हमेशा अंतिम रहती हैं। अन्य मातृकाओ को उनके पुरुष देवताओं की शक्तियों और उनके सम स्वरूप से ही जाना जाता है। केवल चामुंडा ही एकमात्र मातृका है। जो एक पुरुष देवता के बजाय महान ‘देवीयो’ की शक्ति है।

जब वह महालक्ष्मी (ऐम), महासरस्वती (ह्रीम) और महाकाली (किल्म) की शक्ति का संयोजन अपने आप में करती हैं। तब वह अपने इस समस्ती रूप में ब्रह्म की प्रकृति के रूप में ब्रह्मा-स्वरूपिणी महादेवी चामुंडा कहलाती हैं।

उनका स्वरूप:

काले रंग की चामुंडा को मुंडो की माला की पहने हुये या मुंडमाला को यज्ञोपवीत के जैसे  पहने हुये वर्णित किया गया है। उनकी तीन आंखें हैं जो लाल रंग की है, उनके भयानक चेहरे पर शक्तिशाली दाँत हैं, धँसा हुआ पेट, बहुत ही क्षीण शरीर, मुंह विकृत और जीभ बाहर निकली हुई, नशीली आँखें, उलझे, बिखरे हुये मोटे, कड़े, खड़े बाल और और दस हाथ है।  वह उलझे हुए बालो का बहुत बड़ा जटा-मुकुट पहने हुये है, जो साँप या खोपड़ी के आभूषणों से सज्जित हैं। वह शंख से बने कुंडल पहने हुये है। कभी-कभी  वह  सिर पर एक अर्धचंद्राकार चंद्रमा भी पहने दिखाई देती है। उनका वस्त्र बाघ की खाल है और वह हड्डियों, खोपड़ी, नाग और बिच्छू के आभूषण पहनती है जो बीमारी और मृत्यु के प्रतीक हैं। उनका वाहन एक उल्लू या सियार है और उनकी ध्वजा का प्रतीक गरूड़ है।

चामुंडा मातृका देवी पूजा के लिए  -

श्रीराम ज्योतिष सदन  हमारे यहा  प्राचीन वैदिक  अनुष्ठानों के अनुसार आयोजित ऑनलाइन पूजा सेवाओं को लेकर आया है। जो यह हमारे प्रशिक्षित पुजारियों की टीम द्वारा किया जाता है। हम आपको स्वास्थ्य, करियर, शिक्षा, व्यवसाय, विवाह, वित्त और कानूनी लड़ाई से संबंधित आपकी सभी परेशानियों के लिए ऑनलाइन पूजा सेवा प्रदान करते हैं। हम मंगल दोष, पितृ दोष, काल सर्प दोष, नाड़ी दोष के लिए विशेष निवारण पूजा की भी पेशकश करते हैं। और अन्य सभी तरह के अनुष्ठान संपन्न किए जाते हैं।

हमारे विद्वान पुजारी आपके नाम जन्म तिथि, समय व गौत्र के आधार पर वैदिक अनुष्ठानों के अनुसार पूजा करेंगे। पूजा अनुष्ठान संपन्न अनुसार पूजन करके देवता का दिव्य आशीर्वाद का प्राप्त कराने और आपकी सभी इच्छाओं को पूरा करने में मदद करेंगे। श्रीराम ज्योतिष सदन  द्वारा ऑनलाइन पूजा सेवाओं से लोगों को अपनी समस्याओं के लिए अपने इष्ट भगवान की पूजा करने में मदद मिलती है।

 जय श्री राम ॐ रां रामाय नम: श्रीराम ज्योतिष सदन, पंडित आशु बहुगुणा,

पूजा से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए आप हमारे दिए गए नंबर पर +91-9760924411- संपर्क कर सकते हैं। या हमें - shriramjyotishsadan16@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं। बिना किसी अच्छे पुजारी और पूजा सामग्री की चिंता किए ।