श्रेणियाँ
- शनिवार कजरी तीज
- बुधवार चैत्र नवरात्रि, घटस्थापना
- शनिवार महाशिवरात्रि पर्व
- रविवार प्रदोष व्रत शुक्ल पक्ष
- शनिवार प्रदोष व्रत शुक्ल पक्ष
- शनिवार प्रदोष व्रत कृष्ण पक्ष
- गुरुवार कृष्ण पक्ष प्रदोष व्रत
- बुधवार श्रावण अमावस्या अधिक
- शनिवार संकट चतुर्थी
- सोमवार संकष्टी चतुर्थी
- शनिवार आश्विन पूर्णिमा व्रत
- गुरुवार चैत्र शुक्ल पक्ष पूर्णिमा
- सोमवार मासिक शिवरात्रि
- गुरुवार मासिक शिवरात्रि
- सोमवार कार्तिक अमावस्या
- बुधवार बसौड़ा या शीतला अष्टमी
- गुरुवार होलाष्टक तिथि प्रारंभ
- मंगलवार प्रथम मंगला गौरी व्रत
- शुक्रवार शाकंभरी देवी जयंती
- शनिवार चैत्र पूर्णिमा व्रत
- मंगलवार श्रावण मास का पहला दिन
- गुरुवार थिरुवोणम
- सोमवार संकष्टी चतुर्थी
- शुक्रवार वृश्चिक संक्रांति
- बुधवार तुला संक्रांति
- रविवार कर्क संक्रांति
- शुक्रवार मेष संक्रांति
- बुधवार मीन संक्रांति
- सोमवार कुंभ संक्रांति
- रविवार छट पूजा
- रविवार प्रदोष व्रत शुक्ल पक्ष
- रविवार सफला एकादशी
- शनिवार धनु संक्रांति
- गुरुवार संकट चतुर्थी
- मंगलवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत
- रविवार प्रदोष व्रत कृष्ण पक्ष
- शनिवार मोक्षदा एकादशी
- मंगलवार मार्गशीर्ष अमावस्या
- शनिवार मासिक शिवरात्रि
- शुक्रवार प्रदोष व्रत शुक्ल पक्ष
- शुक्रवार उत्पन्ना एकादशी
- मंगलवार काल भैरव जयंती
- बुधवार संकट चतुर्थी
- गुरुवार कार्तिक पूर्णिमा व्रत
- शुक्रवार प्रदोष व्रत कृष्ण पक्ष
- गुरुवार देवुत्थान एकादशी
- बुधवार भैयादूज
- मंगलवार गोवर्धन पूजा
- रविवार दीपावली पूजन
- शुक्रवार धनतेरस त्रयोदशी
- गुरुवार प्रदोष व्रत शुक्ल पक्ष
- गुरुवार रमा एकादशी
- रविवार अहोई का त्यौहार
- बुधवार करवा चौथ का त्यौहार
- शुक्रवार भ्रादपद पूर्णिमा व्रत
- बुधवार प्रदोष व्रत कृष्ण पक्ष
- बुधवार पापांकुशा एकादशी
- मंगलवार विजयदशमी पर्व
- सोमवार महा नवमी पूजा, शरद नवरात्रि पारण
- रविवार दुर्गा महा अष्टमी पूजा
- रविवार शरद नवरात्रि, घटस्थापना
- शनिवार अश्विन महालय अमावस्या
- बुधवार मासिक शिवरात्रि
- बुधवार प्रदोष व्रत शुक्ल पक्ष
- मंगलवार इन्दिरा एकादशी
- रविवार कन्या संक्रांति
- रविवार संकट चतुर्थी
- गुरुवार श्रावण पूर्णिमा व्रत
- गुरुवार अनंत चतुर्दशी
- मंगलवार प्रदोष व्रत कृष्ण पक्ष
- सोमवार परिवर्तिनी एकादशी
- शुक्रवार संकष्टी चतुर्थी
- गुरुवार भाद्रपद अमावस्या
- सोमवार मासिक शिवरात्रि
- सोमवार प्रदोष व्रत शुक्ल पक्ष
- रविवार अजा एकादशी
- गुरुवार कृष्ण जन्मोत्सव जन्माष्टमी
- गुरुवार सिंह संक्रांति
- शुक्रवार संकष्टी चतुर्थी
- मंगलवार श्रावण पूर्णिमा व्रत
- गुरुवार रक्षा बंधन
- रविवार प्रदोष व्रत कृष्ण पक्ष
- रविवार श्रावण पुत्रदा एकादशी
- मंगलवार नाग पंचमी
- रविवार हरियाली तीज
- सोमवार श्रावण अमावस्या
- शनिवार मासिक शिवरात्रि
- शुक्रवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)
- गुरुवार कामिका एकादशी
- गुरुवार संकष्टी चतुर्थी
- सोमवार आषाढ़ गुरु-पूर्णिमा
- शनिवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
- गुरुवार देवशयनी एकादशी
- मंगलवार जगन्नाथ रथ यात्रा
- रविवार आषाढ़ अमावस्या
- शुक्रवार मासिक शिवरात्रि
- गुरुवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)
- बुधवार योगिनी एकादशी
- बुधवार संकष्टी चतुर्थी
- गुरुवार मिथुन संक्रांति
- रविवार ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत
- गुरुवार प्रदोष व्रत ( शुक्ल )
- बुधवार निर्जला एकादशी
- शुक्रवार ज्येष्ठ अमावस्या
- बुधवार मासिक शिवरात्रि
- बुधवार प्रदोष व्रत ( कृष्ण )
- सोमवार अपरा एकादशी
- सोमवार संकष्टी चतुर्थी
- शुक्रवार वैशाख पूर्णिमा व्रत
- सोमवार वृष संक्रांति
- बुधवार प्रदोष व्रत ( शुक्ल )
- सोमवार मोहिनी एकादशी
- शनिवार अक्षय तृतीया
- गुरुवार वैशाख अमावस्या
- मंगलवार मासिक शिवरात्रि
- सोमवार प्रदोष व्रत ( कृष्ण )
- रविवार वरुथिनी एकादशी
- रविवार संकष्टी चतुर्थी
- गुरुवार हनुमान जयंती
- सोमवार भारत में बैसाखी पर्व प्रदोष व्रत
- शनिवार कामदा एकादशी
- गुरुवार राम नवमी
- गुड़ी पड़वा
- मंगलवार चैत्र अमावस्या
- सोमवार मासिक शिवरात्रि
- रविवार प्रदोष व्रत ( कृष्ण )
- शनिवार पापमोचिनी एकादशी
- शनिवार संकष्टी चतुर्थी
- मंगलवार फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
- गुरुवार होलिका दहन
- शुक्रवार आमल की एकादशी
- सोमवार फाल्गुन अमावस्या
- शनिवार मासिक शिवरात्रि
- शनिवार प्रदोष व्रत ( कृष्ण )
- गुरुवार विजया एकादशी
- गुरुवार संकष्टी चतुर्थी
- रविवार माघ पूर्णिमा व्रत
- गुरुवार प्रदोष व्रत ( शुक्ल )
- बुधवार जया एकादशी
- बसंत पंचमी सरस्वती पूजा
- शुक्रवार मासिक शिवरात्रि
- बुधवार षटतिला एकादशी
- मंगलवार संकष्टी चतुर्थी
- सोमवार पौष पूर्णिमा व्रत
- बुधवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
- रविवार पोंगल, उत्तरायण, मकर संक्रांति
- गुरुवार लोह़ड़ी पर्व आनंद और खुशियों का प्रतीक है।
- मोनी ओर शनिचरी माघ अमावस्या
गुरुवार रमा एकादशी
गुरुवार रमा एकादशी 09-11-2023
हिंदू धर्म में व्रत उपवास का महत्व बहुत अधिक है। हर महीने आने वाली एकादशियों का माहात्म्य तो ओर भी अधिक है। हर एकादशी की अपनी एक खास विशेषता होती है। उसी प्रकार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी भी खास है। आइये जानते हैं इसके महत्व, व्रत एवं पूजा विधि के बारे में।
इस वर्ष रमा एकादशी 09 अक्टूबर दिन गुरुवार को है।
क्यों कहते हैं। इसे रमा एकादशी
कार्तिक का महीना भगवान विष्णु को समर्पित होता है। हालांकि भगवान विष्णु इस समय शयन कर रहे होते हैं। और कार्तिक शुक्ल एकादशी को ही वे चार मास बाद जागते हैं। लेकिन कृष्ण पक्ष में जितने भी त्यौहार आते हैं। उनका संबंध किसी न किसी तरीके से माता लक्ष्मी से भी होता है। दिवाली पर तो विशेष रूप से लक्ष्मी पूजन तक किया जाता है। इसलिये माता लक्ष्मी की आराधना कार्तिक कृष्ण एकादशी से ही उनके उपवास से आरंभ हो जाती है। माता लक्ष्मी का एक अन्य नाम रमा भी होता है। इसलिये इस एकादशी को रमा एकादशी भी कहा जाता है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार जब युद्धिष्ठर ने भगवान श्री कृष्ण से कार्तिक मास की कृष्ण एकादशी के बारे में पूछा तो भगवन ने उन्हें बताया कि इस एकादशी को रमा एकादशी कहा जाता है। इसका व्रत करने से जीवन में सुख समृद्धि और अंत में बैकुंठ की प्राप्ति होती है।
एकादशी पौराणिक कथा
युद्धिष्ठर की जिज्ञासा को शांत करते हुए भगवान श्री कृष्ण रमा एकादशी की कथा कहते हैं। बहुत समय पहले की बात है। एक मुचुकुंद नाम के राजा हुआ करते थे। बहुत ही नेमी-धर्मी राजा थे और भगवान विष्णु के भक्त भी। उनकी एक कन्या भी थी जिसका नाम था चंद्रभागा। चंद्रभागा का विवाह हुआ चंद्रसेन के पुत्र शोभन से। कार्तिक मास की दशमी की बात है। कि शोभन अपनी ससुराल आये हुए थे। संध्याकाल में राजा ने मुनादी करवादी कि एकादशी को राज्य में उपवास किया जायेगा, कोई भी भोजन ग्रहण न करे। अब शोभन के लिये यह बड़ी मुश्किल की घड़ी थी क्योंकि शोभन ने कभी उपवास किया ही नहीं था दूसरा उससे भूख सहन नहीं होती थी। उसने अपनी समस्या को चंद्रभागा के सामने रखा तो उसने कहा कि हमारे राज्य में मनुष्य तो क्या पालतु जीव जंतुओं तक भोजन ग्रहण करने की अनुमति नहीं होती। तब विवश होकर शोभन उपवास के लिये तैयार हो गया लेकिन पारण के दिन का सूर्योदय वह नहीं देख पाया और उसने प्राण त्याग दिये।
राजसी सम्मान के साथ उसका संस्कार किया गया लेकिन चंद्रभागा ने उसके साथ स्वयं का दाह नहीं किया और अपने पिता के यहां ही रहने लगी। उधर एकादशी के व्रत के पुण्य से शोभन को मंदरांचल पर्वत पर कुबेर जैसा आलिशान और दिव्य राज्य प्राप्त हुआ। एक बार मुचुकुंदपुर के विप्र सोम तीर्थ यात्रा करते-करते उस दिव्य नगर में जा पंहुचे। उन्होंने सिंहासन पर विराजमान शोभन को देखते ही पहचान लिया। फिर क्या था वे उनके सामने जा पंहुचे उधर ब्राह्मण को आता देख उनके सम्मान में शोभन भी सिंहासन से उठ खड़ा हुआ। उन्हें पहचान कर शोभन ने चंद्रभागा और अपने ससुर व राज्य की कुशलक्षेम पूछी। इसके बाद सोम ने जिज्ञासा प्रकट की कि यह सब कैसे संभव हुआ तब शोभन ने रमा एकादशी के प्रताप का बखान किया लेकिन चिंता प्रकट की कि मैने विवशतावश यह उपवास किया था इसलिये मुझे शंका है। कि यह सब स्थिर नहीं है।
आप यह वृतांत चंद्रभागा के सामने जरूर कहना। अपनी तीर्थ यात्रा से लौटने के बाद सोम सीधे चंद्रभागा से मिलने पंहुचे और सारा हाल कह सुनाया। चंद्रभागा बहुत खुश हुई और जल्द ही अपने पति के पास जाने का उपाय जानने लगी। सोम उसे वाम ऋषि के आश्रम ले गये वहां महर्षि के मंत्र और चंद्रभागा द्वारा किये गये एकादशी व्रत के पुण्य से वह दिव्यात्मा हो गई और मंदरांचल पर्वत पर अपने पति के पास जा पंहुची और अपने एकादशी व्रतों के पुण्य का फल शोभन को देते हुए उसके सिंहासन व राज्य को चिरकाल के लिये स्थिर कर दिया और स्वयं भी शोभन के वामांग विराजी।
रमा एकादशी का व्रत बहुत ही फलदायी है। जो भी इस व्रत को विधिपूर्वक करते हैं वे ब्रह्महत्या जैसे पाप से भी मुक्त हो जाते हैं।
रमा एकादशी व्रत एवं पूजा विधि :-
रमा एकादशी का व्रत दशमी की संध्या से ही आरंभ हो जाता है। दशमी के दिन सूर्यास्त से पहले ही भोजन ग्रहण कर लेना चाहिये। इसके बाद एकादशी के दिन प्रात: काल उठकर स्नानादि कर स्वच्छ होना चाहिये। इस दिन भगवान विष्णु के पूर्णावतार भगवान श्री कृष्ण की विधिवत धूप, दीप, नैवेद्य, पुष्प एवं फलों से पूजा की जाती है। इस दिन तुलसी पूजन करना भी शुभ माना जाता है। इस दिन पूरी श्रद्धा एवं भक्ति से किये उपवास पुण्य चिरस्थायी होता है और भगवान भक्त की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
एकादशी व्रत कथा हर व्रत को मनाये जाने के पीछे कोई न कोई धार्मिक वजह या कथा छुपी होती है। एकादशी व्रत मनाने के पीछे भी कई कहानियां है। एकादशी व्रत कथा को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। जैसा कि हम सब जानते हैं। एकादशी प्रत्येक महीने में दो बार आती है। जिन्हें हम अलग-अलग नामों से जानते हैं। सभी एकादशियों के पीछे अपनी अलग कहानी छुपी है। एकादशी व्रत के दिन उससे जुड़ी व्रत कथा सुनना अनिवार्य होता है। शास्त्रों के अनुसार बिना एकादशी व्रत कथा सुने व्यक्ति का उपवास पूरा नहीं होता है।
जय श्री राम ॐ रां रामाय नम: श्रीराम ज्योतिष सदन, पंडित आशु बहुगुणा, संपर्क सूत्र- 9760924411